नगर निगम बढ़ा रहा अपनी आय : अतिक्रमण से पिस रही जनता

दिनेश शर्मा। गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के प्रति लापरवाही गाजियाबाद के टैक्स पेयर जनता को भुगतनी पड़ रही है जगह-जगह चप्पे-चप्पे पर गली-गली मोहल्ले में हर कॉलोनी मैं अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। भू-माफियाओं द्वारा नगर निगम कार्यालयों के नाक के नीचे ही सरकारी संपत्ति हथियाई हुई है। ऐसा लगता है कि जैसे इन्हें सरकारी नुमाइंदों का आशीर्वाद प्राप्त है। नगर निगम अपनी राई जैसी कार्रवाई को बढ़ा चढ़ाकर संचार माध्यमों से प्रचारित कर वाहवाही लूटना चाहता है। शहर में अतिक्रमण का बुरा हाल है। नगर निगम को टैक्स देने वाले निर्दोष व बेबस पैदलयात्री (वृद्ध,महिलाएं, बच्चे,दिव्यांगजन,बीमार व्यक्ति) आए दिन वाहनों से टकराकर घायल होते रहते हैं। इससे तो ऐसा लगता है नगर निगम को तो बस अपनी आमदनी बढाने की चिंता है। जनता जाए भाड़ में। सोमवार को नगर के निर्देशानुसार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा व ज़ोनल कार्यालय सिटी जोन द्ववारा वार्ड संख्या-31 में कृष्णा नगर व बनवारी नगर में बड़े बकायादारों के विरुद्ध बकाया धनराशि वसूली के लिए कुर्की अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 18 बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान में 10 बड़े बकायादारों की संपत्ति सील की गई। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में बी-10 फैक्टरी सील की गई। सीलिंग के उपरांत 5 बकायादारों ने संपत्ति कर जमा कर संपत्ति पर लगी सील खुलवाने का आवेदन किया जिसे तत्पश्चात सील खुलवाई गयी। शेष बकायादारों के विरुद्ध अगले दिन बड़ा अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 5,50,090/-की बकाया धनराशि प्राप्त हुई।