गजब गाजियाबाद के अजब नगर निगम की अनुभवहीनता को झेल रही है टैक्सपेयर जनता

दिनेश शर्मा। गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के अति उत्साह से सभी परिचित हैं ही। नगर निगम का स्लोगन भी है-(गजब गाजियाबाद स्वच्छ गाजियाबाद स्वस्थ गाजियाबाद)। गजब गाजियाबाद नाम को नगर निगम चरितार्थ करने पर भी तुला हुआ है। ऐसा ही एक वाकया राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में लगे स्थान संकेतक बोर्ड पर लिखे नगर निगम की सूचना का है। यहां पर सेक्टर-3 में लगाए गए बोर्ड पर सेक्टर-2 लिखा गया। बोर्ड बनाने वालों ने भी नहीं देखा और ना ही लगाने वालों ने देखा। सेक्टर-3 में आने वाले तो सेक्टर-3 को इधर-उधर चक्कर लगाते हुए ढूंढते ही रह जाते। वहां से गुजरने वाले संवादाता दिनेश शर्मा जमदग्नि द्वारा उक्त तथ्य को ट्विटर पर नगर निगम कार्यालय,नगर आयुक्त,महापौर गाजियाबाद को सूचित किया गया तब जाकर आनन-फानन में नगर निगम ने बोर्ड पर लिखे गए सेक्टर-दो अंक पर काली स्याही फेर कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गई। नगर निगम कर्मचारियों काफी फलसफा ठीक है ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी। नगर निगम कर्मियों को इससे क्या मतलब कि यह बोर्ड किस उद्देश्य से लगाया गया है शायद नगर निगम कर्मी इसे सौंदर्यकरण की श्रेणी में गिन रहे हैं। गजब गाजियाबाद का अजब नगर निगम