महाराष्ट्र में फिर लगेगा लॉकडाउन : शिवसेना

मुंबई। महाराष्ट्र में जिस तरह के कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर से इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या महाराष्ट्र फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है? इन अटकलों को बल और इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भी लॉकडाउन की ओर इशारा कर दिया है। सामना में कहा गया है कि अगर लोगों को लॉकडाउन से बचना है तो उन्हें खुद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इससे पहले महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री मंगलवार को कहा था कि शहर में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। स्थानीय प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता है। अब खुद शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने लोगों को चेता दिया है कि अगर वे कोरोना नियमों का पालन नहीं करते हैं तो महाराष्ट्र के लोगों को एक बार फिर से लॉकडाउन झेलने के लिए तैयार रहना होगा। सामना ने लिखा- टीका आ जाने के कारण लोगों ने चैन की सांस ली ही थी कि महाराष्ट्र सहित देशभर में कोरोना के मरीज बढऩे लगे हैं, उनमें महाराष्ट्र का आंकड़ा ज्यादा है जो कि चिंताजनक है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन औसतन 10 हजार नए मरीज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और70-75 लोगों की जान जा रही है। प्रशासन ने कई क्षेत्रों में आंशिक लॉकडाउन शुरू किया। ठाणे और नासिक जैसे शहरी क्षेत्रों में कोरोना का ‘हॉट स्पॉट’ बन गया।