उत्तराखंड मंत्रिमंडल की शपथ आज

देहरादून। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस सरकार में करीब एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। तीरथ सिंह रावत को कुर्सी मिलने के बाद से ही कैबिनेट को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार आज शाम को उत्तराखंड में कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा जिसके लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मंजूरी भी मिल गयी हैै।