बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार को धार देने में जुटी हुई हैं। चुनाव अखारों में अपने स्टार प्रचारकों को या तो उतार चुकी है या फिर उतारने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने भी बंगाल चुनाव को लेकर आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको यह बता दें कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘त्र-23’ के नेताओं को बार रखा है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन सरीखे नेताओं का नाम शामिल है। आपको बता दें कि राहुल गांधी को हाल के दिनों में केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पार्टी के लिए जमकर रैली करते हुए देखा गया है। मंच पर पुसअप्स चैलेंज, कॉलेज के छात्रों के साथ उनकी सेल्फी खूब वायरल हुईं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भी अंदाज काफई बदले हुए हैं। अमूमन खुद को उत्तर प्रदेश या चुनिंदा जगहों पर प्रचार तक सीमित रखने वाली प्रियंका अब पार्टी की स्टार प्रचारक की भूमिका में आ गई हैं। उन्होंने असम से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।