महात्मा गांधी पर कंगना का ट्वीट: वे महान नेता पर महान पति नहीं

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्वीट में कंगना ने लिखा- ‘महात्मा गांधी पर भी उनके बच्चों ने खराब अभिभावक होने का आरोप लगाया था, कई जगहों पर ऐसा भी बताया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था, जब उन्होंने हाथ से गेस्ट टॉयलेट साफ करने से मना कर दिया था। वो एक महान नेता थे चाहे वो एक महान पति ना हों लेकिन दुनिया हमेशा माफ कर देती है, जब एक मर्द की बात आती है’।
हाल ही में कंगना ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के विवादित इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने विचार जाहिर किए हैं। इस इंटरव्यू में प्रिंस हैरी और मेगन ने बकिंघम पैलेस में अपनी ‘कैद’ जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाली बातें शेयर की थीं। वहीं कंगना ने हाल ही में इस पूरे मामले में क्वीन का समर्थन किया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी की निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाली टिप्पणी कर डाली है।