यूनिवर्स बॉस क्रिस ग्रेल ने की मोदी की तारीफ

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिकेटर क्रिस गेल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास वीडियो जारी किया है और उनके प्रति धन्यवाद दिया है। दरअसल, कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत न केवल अपना बचाव कर रहा है, बल्कि अन्य जरूरतमंद देशों की मदद भी कर रहा है। भारत में बनी वैक्सीन दुनिया के कई देशों में भेजी जा रही है। इसी क्रम में हाल ही में जमैका में भी भारतीय वैक्सीन का पहला डोज पहुंचा और वहां लोगों को टीके लगने शुरू हुए। अब वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने जमैका को कोरोनो वायरस के टीके दान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। जमैका के बल्लेबाज आंद्रे रसेल के बाद अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कैरेबियन राष्ट्र को 50,000 कोरोनो वायरस टीके भेजने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। भारतीय उच्चायोग ने क्रिस गेल का यह 17 सेकंड का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी किया है।