असम में दहाड़े राहुल: एक विचार थोपने का षडयंत्र

डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के डिब्रूगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधाते हुए राहुल ने कहा कि एक ही विचार के लोग पूरे देश पर अपनी बात थोपना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा,आपको नहीं लगता है कि लोकतंत्र में खत्म हो रहा है, युवा बेरोजगार है, किसान विरोध कर रहे हैं और सीएए आपके सामने है। अगर असम के लोग दिल्ली आते हैं, तो हम उनसे उनकी संस्कृति और भाषा भूलने के लिए नहीं कह सकते हैं। नागपुर में पैदा हुए एक ही विचार के कुछ लोग पूरे देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके आलवा रैली के दौरान राहुल ने यह भी कहा कि आज हिंदुस्तान में पढ़ रहे बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा। नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया की बात की। मगर आप मोबाइल फोन, शर्ट के पीछे देखिए आपको मेड इन इंडिया, मेड इन असम नहीं दिखेगा। आपको सिर्फ मेड इन चाइना दिखेगा। यहीं हम बदलना चाहते हैं ये काम क्चछ्वक्क नहीं कर सकती है।