भोजन करते ही शौच: पायेें समस्या से निजात

डेस्क। सोचिए आप किसी पार्टी में गए हैं। वहां आपकी पसंद की कई तरह की डिश रखी हुई हैं लेकिन आप इन पकवानों को खाने से घबरा रहे हैं। इसकी वजह है कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही आपको टॉयलेट की तरफ भागने की समस्या है। कल्पना से अलग यह सच्चाई उन लोगों के लिए बहुत ही भयावह है, जो इस समस्या से गुजर रहे हैं। खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी लगने की समस्या को गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स कहते हैं। देखा गया है कि ये समस्या उन लोगों को ज्यादा आती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं।
घरेलू उपचार
-मीठे आमों का रस 50 ग्राम में मीठा दही 10-20 ग्राम तथा अदरक का रस 1 चम्मच भर प्रतिदिन दिन में 2 बार कुछ दिनों तक रोगी को पिलाते रहने से लाभ होने लगता है।
-इमली की छाल का चूर्ण 1 से 6 ग्राम तक 20 ग्राम ताजे दही में मिलाकर दिन में 2 बार (प्रात: व सायं) चटाने से बच्चों को इस समस्या से निजात मिलती है।
-ईसबगोल 4 ग्राम को 40 ग्राम गरम जल में भिगो दें। शीतल हो जाने पर उसमें 10 ग्राम नारंगी या अनार का शर्बत मिलाकर कुछ ही दिनों में यह समस्या दूर हो जाती है।
-पिप्पली, भांग तथा सोंठ के समभाग चूर्ण को शहद के साथ सेवन करते रहने से भयंकर संग्रहणी में भी लाभ हो जाता है।
-बेल के कच्चे फल को आग में सेंक कर गूदा निकालकर 10 ग्राम गूदे में थोड़ी शक्कर मिलाकर सेवन करते रहने से राहत मिलती है।
-तीन ग्राम आम के फूल का चूर्ण महीन पीसकर बासी जल के साथ सेवन करने से लाभ होता है।
-भांग 2 ग्राम भूनकर 3 ग्राम शहद में मिलाकर चाटने से आराम मिलता है।