जापान में आया 7.2 का भूडोल

डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है। टोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के तुरंत बाद मियागी प्रान्त के लिए सूनामी की चेतावना जारी की है। हालांकि 90 मिनट के बाद चेतावनी वापस ले ली गई। जापान के टीवी ने कहा है कि सुनामी पहले से ही मियागी तट के कुछ हिस्सों में पहुंच गई होगी। वहां के अधिकारियों ने कहा कि नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।