यूपीसीसी अध्यक्ष लल्लू ने जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए दिए विशेष दिशानिर्देश

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। जिला पंचायत (त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव) की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु (विधायक) गाजियाबाद आए। प्रदेश अध्यक्ष ने जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर में कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। आगामी जिला पंचायत चुनावों के मद्देनजर संगठन स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। जिला पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य संगठन व फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को विशेष दिशानिर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगी। गाजियाबाद जनपद में सभी वार्डों और ग्राम पंचायतों में पार्टी चुनाव लडाएगी। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव व जिला पार्टी प्रवक्ता सलीम सैफी ने प्रदेश अध्यक्ष को जिला पंचायत चुनावों की तैयारियों से अवगत कराया।