गोरखपुर, देवरिया के कुछ भाजपा नेता सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रविवार को गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और संतकबीरनगर के कई प्रमुख नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। यह सब भाजपा, बसपा छोडक़र सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन् 2022 के चुनावों में वे समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जीजान से जुट गए हैं। गोरखपुर के नामी फौजदारी अधिवक्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही एडवोकेट, परतावल जनपद महाराजगंज के कई विद्यालयों के प्रबंधक संतोषकृष्ण त्रिपाठी, देवरिया के विश्वनाथ रिटायर्ड कार्याधिकारी, जिला पंचायत सिसवां बाजार महाराजगंज के शैलेन्द्र कुमार सुल्तानिया उनकी पत्नी पिंकी सुल्तानिया पूर्व जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, संतकबीरनगर के नित्यानंद यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ बसपा छोडक़र समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।