धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाएगी झारखंड सरकार

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। कृषि विभाग धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है। कृषि मंत्री ने महेंद्र सिंह धोनी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि शहर का बेटा कृषि पर जोर दे रहा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या है। झारखंड सरकार के बजट के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की ओर से पहली विभागीय समीक्षा की गई। इसमें कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक की निदेशक निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की ओर से खर्च की गई राशि और आने वाले लक्ष्य के बारे में बताया मंत्री ने कहा कि 200 करोड़ का पीएल बैलेंस जून तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है।