खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का पांचवां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और केकेआर दोनों का इस सीजन यह दूसरा मैच है।
मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के हाथों 2 विकेट से हार मिली थी, जबकि केकेआर ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया था। ऐसे में इयोन मॉर्गन की अगुआई में कोलकाता की कोशिश इस मैच में मुंबई को हारकर अपना जीत का अभियान बरकरार रखने की होगी।वहीं, रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की नजर केकेआर को मात देकर इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल करने पर होगी। कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन/क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जानसेन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
आईपीएल: केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस में मुकाबला
![](https://www.jansandesh.com/wp-content/uploads/2021/04/2021-04-12-3.jpg)