यादव सिंह प्रकरण पर अखिलेश यादव इस्तीफा दें: डा. बाजेपयी

laxmi bjp

लखनऊ। अरबों के नोएडा विकास प्राधिकरण घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह पर चल रही सी.बी.आई. जांच को रूकवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में उ.प्र. सरकार द्वारा लायी गई एस.एल.पी. को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय ने आम देशवासियों का न्यायालय के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
डा. बाजपेयी ने कहा कि सी.बी.आई. जांच यादव सिंह के खिलाफ चल रही थी यदि जांच रूकवाने के लिए न्यायालय के शरण में यादव सिंह जाते तो किसी को आपत्ति नहीं होती किन्तु जिस तरह से जनता की गाढ़ी कमाई के रूपये को लूटा कर सरकार ने यादव सिंह को बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील की उससे भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को बचाने की उसकी मंशा की कलई खुल गई।