यूपी सरकार के साथ काम करने को प्रियंका की अपील

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस के उप्र सरकार के साथ राजनीति मतभेद हो सकते हैं, हैं और रहेंगे भी लेकिन इस समय हम एक साथ खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर करेगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में बेड, ऑक्सीजन, दवाई की कमी है। प्रदेश सरकार का धर्म है कि वह समस्या बढ़ाने व आंकड़ों को छिपाने के बजाय सुलझाने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि यह कैसा प्रदेश है जहां 22 करोड़ की जनसंख्या में से केवल 85 लाख को वैक्सीन लगी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए डीएम से स्लिप लेना पड़ रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन मैन्युफैक्चरर है। लेकिन हम पब्लिसिटी के लिए बाहर भेज रहे हैं, एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमारे यहां कमी है। इसकी ठाोस प्लानिंग करनी चाहिए थी। अगर नहीं की तो अब भी समय है और इसकी ठोस रणनीति बनाई जाए।