राजधानी के मेक वेल अस्पताल में ऑक्सीजन का टोटा

लखनऊ। राजधानी के मेक वेल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का टोटा है। यहां मरीजों की सांस अटकी है बावजूद इसके ऑक्सीजन की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मेक वेल हॉस्पिटल ने अपनी निजी सोर्सेज से कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतज़ाम करके मदद दी है। 8 घंटे बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा नहीं पहुंची कोई मदद। अधिकारियों से कहने पर दिया जा रहा है सिर्फ दिलासा मौजूदा एडमिट 43 मरीजो के लिए अभी भी नहीं है अस्पताल में ऑक्सीजन।