रेल मंत्री बोले: यूपी में ऑक्सीजन की कमी जल्द होगी पूरी

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मरीजों और मौतों के बीच रेलवे ने देश के कई प्रदेशों में ऑक्सीजन के संकट को दूर करने के लिए मदद के तौर पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई है। लखनऊ जंक्शन से भी एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना की गई है।
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बोकारो से ऑक्सीजन लोड करने के लिए लखनऊ से ऑक्सीजन बोकारो भेजी जा रही है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। रेल मंत्री ने यह भी बताया है कि मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ ही समय में इन ट्रेनों का संचलन शुरू किया जाएगा। बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी।