कोरोना कहर: दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी का निधन

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद आज उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। मालूम हो कि विधायक के निधन से पहले उनके प्रतिनिधि विजय शुक्ला का भी कोरोना से निधन हो गया था। विधायक की पत्नी मालती श्रीवास्तव महिला कॉलेज में शिक्षिका थीं।