कोरोना मीटर: देश में नए केस आये 3 लाख 70 हजार

नई दिल्ली। रविवार को भारत में कोरोना के करीब 3 लाख 70 हजार नए केस दर्ज किए तो वहीं मौतौं के आंकड़े में भी मामूली कमी आई है। बीते 24 घंटों में कोरोना की वजह से 3 हजार 421 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना की वजह से अब तक कुल 2 लाख 18 हजार 945 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 लाख 69 हजार 942 नए मामले आने के बाद अब देश में कोरोना के कुल मामले बढक़र 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गए हैं। देश में ऐक्टिव केस भी बढक़र 34 लाख 10 हजार 426 पहुंच गए हैं। संकट के बीच एक राहत भरी बात यह है कि 24 घंटे के अंदर 2 लाख 99 हजार 800 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में भी रोज आने वाले मामलों में कमी आई है। राज्य में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 56 हजार 647 नए मामले दर्ज किए गए और 669 लोगों ने दम तोड़ा है। फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना के 6 लाख 68 हजार 353 ऐक्टिव केस हैं। इस दौरान 51 हजार 356 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।