मुंबई। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब कुछ राहत देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,122 नए मामले सामने आए हैं। घटते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को हटाने के बारे में फैसला लिया जा सकता है। राज्य में गैर-जरूरी सामान की दुकानों से प्रतिबंध हटाकर उन्हें फिर से खोलने का फैसला लिया जा सकता है और सरकारी कार्यलयों को अधिक कर्मचारियों के साथ काम करने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि, ट्रेन नेटवर्क के कुछ और हफ्तों तक आम जनता के लिए खुलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा औद्दोगिक इकाइयों को भी छूट मिल सकती है। सरकार लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील देने पर चर्चा कर रही है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सप्ताह के अंत में इस पर फैसला करने की उम्मीद है। राज्य से अपेक्षा की जाती है कि वह जरूरी चीजों के साथ-साथ गैर-जरूरी चीजों के प्रतिष्ठानों को भी सीमित घंटों के लिए संचालित करने की अनुमति दें। आवश्यक क्षेत्र के संचालन का समय भी बढऩे की उम्मीद है।
जून से महाराष्ट्र में कुछ ढील देने के संकेत
