डेस्क। पेट्रोल की कीमतों में ऐसा इजाफा हुआ है कि मायानगरी में इसने शतक का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 100 रुपए के पार चली गई। इस महीने 15वीं बार पेट्रोल की कीमत बढ़ायी गयी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्यवृद्धि संबंघी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस महीने 15वीं बार दोनों ईंधनों की कीमत बढऩे के साथ देश में उनकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत बढक़र 100.19 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की 92.17 प्रति लीटर हो गई है। राज्यों में वैट और फ्रेट शुल्कों जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है।
मुंबई में पेट्रोल ने लगाया शतक: लगातार बढ़ रहे दाम
