डेस्क। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण अंडमान जिले में प्रशासन ने किसी भी तरह के पान मसाला, गुटखा आदि की बिक्री पर रोक लगा दी है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी इसी जिले में आती है। जिले के डीएम सुनील अंचिपाका ने बुधवार को आदेश जारी कर पान मसाला और गुटखे की मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा स्टोरेज, डिस्ट्रिब्यूशन और सेल पर भी रोक रहेगी। यह आदेश अगले एक महीने के लिए जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि दक्षिण अंडमान में लोगों को तंबाकू, पान मसाला चबाने की आदत है और फिर लोग सार्वजनिक स्थानों पर भी थूकते हैं।
अंडमान में पान मसाले पर लगा बैन
