आप को झटका: तीन एमएलए कांग्रेस में शामिल

डेस्क। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को गुरुवार को तीन झटके लगे। दरअसल, एक साथ पार्टी के तीन बागी नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह खुद आज पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है। आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखपाल सिंह खेड़ा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला शामिल हैं। तीनों ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ली।