उत्तराखंड से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए किसान

डेस्क। कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूती देने के लिए बाजपुर से सैकड़ों की संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में रवाना हुए। यह किसान 3 दिन वहां सेवाएं देने के बाद 11 जून को वापिस आएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीनों कृषि कानूनों से नाराज़ चल रहे किसान दिल्ली के गाजीपुर समेत अन्य बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। कोरोना के चलते किसानों ने अपना आंदोलन कुछ सीमित किया था लेकिन अब दोबारा कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने के बाद अब किसानों का आंदोलन स्थल पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में सैकड़ों की संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ओर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में एकत्र हुए।