नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर धनखड़ की हत्या के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने सुभाष नाम के एक जूडो कोच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सागर की हत्या के वक्त मौके पर मौजूद था और उसपर मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस हत्थे चढ़े इस आरोपी के बारे में पुलिस को ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार साथियों से पूछताछ के बाद दौरान मिली तो पुलिस ने इसे धर दबोचा है। इस मामले में पुलिस अबतक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तारी कर चुकी है। इस मामले में मुख्य आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार है। सुशील को मंडोली जेल में रखा गया है। वह 25 जून तक न्यायिक हिरासत में है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी सुभाष को गुप्त सूचना पर दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वारदात के बादे से ही वह फरार था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नंबर भी ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये उसके करीबी नेटवर्क का पता लगा कर उसके साथियों के जरिये उसपर नजर रखे हुए थी। इस बीच मंगलवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि वह अपने घर आने वाला है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सागर हत्याकांड: सुशील का करीबी जूडो कोच गिरफ्तार
