डेस्क। पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जारी विवाद को हल करने में प्रियंका गांधी वाड्रा ने संकटमोचक की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, अंदरखाने यह भी खबरें चल रही हैं कि प्रियंका ने ही राहुल को सिद्धू से मिलने के लिए मनाया था। बुधवार शाम राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मुलाकात हुई थी और काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू चली थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि सिद्धू और राहुल गांधी की बैठक तय नहीं थी लेकिन वह प्रियंका गांधी थीं जिन्होंने पहल की और राहुल को सिद्धू से मिलने के लिए मनाया। सूत्रों के मुताबिक, नाराज चल रहे सिद्धू की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के संग 45 मिनट तक बातचीत हुई। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, इससे पहले ही पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सबके सामने आ चुकी है। बुधवार को ही सुबह सिद्धू ने पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद प्रियंका गांधी राहुल गांधी के घर गईं और वहां सोनिया गांधी से भी मिलीं। इस बीच सिद्धू प्रियंका गांधी के घर पर इंतजार कर रहे थे।
प्रियंका के मनाने से माने सिद्धू
