अमेरिका में दिखा रहस्यमयी दैत्याकार मानव

lizard
कैरोलिना। अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना शहर में दलदली जगह पर एक महिला ने छिपकली की तरह दिखने वाले तकरीबन 7 फीट ऊंचे दैत्याकार मानव को देखने का दावा किया है। बताया जाता है कि इस सरीसृप को पहली बार 30 साल पहले देखा गया था। इस जीव का महिला ने फोटो खींच लिया है, जिससे इस रहस्यमयी जानवर की गुत्थी सुलझने के आसार बढ़ गए हैं। स्यूमटर शहर के पास रहने वाली महिला सारा बेरा ने दावा किया कि उसने अपने मोबाइल में इस छिपकली रूपी दैत्याकार मानव को कैद किया है।
सारा ने बताया कि वह पिछले रविवार को अपने मित्र के साथ चर्च गई थीं। वहां उसने पेड़ों के पास एक अजीबो-गरीब आकृति के जीव की झलक देखी। छिपकली जैसा दिखने वाला यह दैत्याकार जानवर पेड़ों के सहारे भाग रहा था। सारा ने फौरन मोबाइल से उसकी फोटो ले ली। इसके बाद सारा ने मीडिया को यह फोटो मेल की। फोटो में शरीर से बेहद बलशाली दिख रहे इस जीव के दो पैर व एक पूंछ दिख रही है।
खास बात ये है कि इसके पैर के पंजे में तीन अंगुलियां हैं। यह जानवर पिछले 30 सालों में दलदली जगहों पर ही देखा गया है। पहली बार क्रिस्टोफर डेविस नाम के शख्स ने इसे 1988 की गरमियों में देखा था। डेविस बताते हैं कि उस समय वे 17 साल के थे। रात करीब दो बजे वे घर लौट रहे थे। तभी कार का टायर फट गया। टायर बदलने के दौरान कुछ अजीब आवाज आने पर उन्होंने पलट कर देखा तो एक दैत्याकार जीव उनकी ओर लपक रहा था। तेजी से पीछे हटकर उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। मानवरुपी छिपकली ने उन पर हमला किया तो वे पीछे हट गए। बमुश्किल उन्होंने खुद को बचाया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद से यह जीव कई बार दिखा। अंतिम बार उसे बिशपविले शहर के एक दंपति ने देखा था। उनका कहना था कि एक दैत्याकार जानवर रातभर उनकी कार को पीट रहा था