पीडि़ता से मिलीं प्रियंका बोलीं: चुनाव लडऩे का अधिकार छीना गया

खीरी। प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ से सीधे खीरी के सेमरा घाट पहुंची। यहां पर उन्होंने पीडि़त महिलाओं से बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि चुनाव लडऩे का लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं। वो महिलाएं मेरी बहन हैं, मैं अपनी बहनों से मिलने आई हूं। प्रियंका ने पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद करने की मांग की। प्रियंका ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन चुनावों में जीत की तारीफ की, जहां हिंसा हुई और बम चले। प्रियंका 20 मिनट तक पसगवां कांड की पीडि़ताओं से बात की। प्रियंका गांधी का काफिला 11:20 पर सेमरा पहुंचा। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस प्रवक्ता सुधांशु वाजपेयी भी थे। प्रियंका कार से उतरकर सीधे घर में गईं। बन्द कमरे में पीडि़ताओं से बात की। वहीं पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पसगवां में सपा की प्रत्याशी व महिला प्रस्तावक के साथ अभद्रता व कपड़े फाडऩे का मामला गर्माया था।