हरियाणा में 26 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

डेस्क। हरियाणा सरकार ने रविवार को राज्य में कोरोना वायरस लॉकडाउन को एक और सप्ताह 26 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ-साथ प्रतिबंधों में पहले से दी गई छूट भी जारी रहेगी। राज्य में रेस्टोरेंट, बार और क्लब को रात 11 बजे तक तक खोलने की अनुमति दी गई है।
मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा में 19 जुलाई (सुबह 5 बजे) से 26 जुलाई (सुबह 5 बजे तक) के लिए आगे बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार होटल, मॉल सहित रेस्टोरेंट और बार को 50 प्रतिशत बैठक की क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके साथ ही रात 11 बजे तक होटलों को होम डिलीवरी की अनुमति है। इसमें कहा गया है कि जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके अलावा राज्य में सोशल डिस्टेंसिंग, और साफ-सफाई और कोविड-19 मानदंड़ों का सख्ती से पालन करना होगा।