रूस को भी सताने लगा तालिबान का डर

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालीबान के आतंक के बीच रूस ने संभावित खतरों को रोकने के लिए ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में सैन्य उपकरण भेजे हैं। टोलो न्यूज ने ये जानकारी दी है। दरअसल, रूस पड़ोसी देशों में अस्थिरता के संभावित फैलाव को लेकर चिंतित है। हाल के हफ्तों में, पुलिस और सरकारी सैनिकों सहित सैकड़ों अफगान देश छोडक़र सीमावर्ती देशों ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में प्रवेश कर गए हैं। तालिबान ने पड़ोसी देशों से लगी अफगानिस्तान की 90 फीसदी सीमा पर कब्जा करने का दावा किया है। हाल ही में यह बताया गया था कि रूस 17 इंफैंट्री फाइटिंग व्हीकल के साथ ताजिकिस्तान में अपने सैन्य अड्डे को मजबूत करेगा।