योगी सरकार ने अयोध्या विजन डाक्यूमेंट में किए बदलाव

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर राज्य सरकार अयोध्या के विकास मॉडल में बदलाव करने जा रही है। प्रधानमंत्री के सुझाव के आधार पर अयोध्या को धार्मिक नगरी के साथ ही अब इस रूप में बसाया जाएगा ताकि मिनी भारत की छवि दिखे। प्रधानमंत्री के सुझाव पर अयोध्या विजन 2051 को अयोध्या विजन 2047 किया जा रहा है। इसको देश की आजादी के 100 वर्ष के साथ जोड़ा जा रहा है। अयोध्या को मिनी भारत के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। यहां पर पूरे देश का प्रतिनिधित्व होगा। यह समग्र भारत को प्रदर्शित करेगा, जिससे वर्तमान संरचना में भी रामायणकालीन प्रेरक प्रसंग की अनुभूति हो सकेगी। चौराहों का विकास और नामकरण अध्यात्मिकता को समावेशित कर अयोध्या की पृष्ठ भूमि को परिलक्षित किया जाएगा।