नड्डा ने जागेश्वर धाम में टेका माथा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को भगवान शिव के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। नड्डा यहां पत्नी मल्लिका नड्डा व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। कुमाऊंनी परिधान में पहुंची महिलाओं ने मंदिर के द्वार के समीप उनका तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद नड्डा मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने सपरिवार पूजा अनुष्ठान शुरू किया।
पं.लक्ष्मी दत्त भट्ट द्वारा उनको पूजा अनुष्ठान करवाया जा रहा है। इधर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले 9:30 बजे का कार्यक्रम था लेकिन वह 11:30 बजे पहुंचे। गुरुड़ाबांज में बने अस्थायी हेलीपेड में उतरने पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा, विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जागेश्वर विधान सभा उम्मीदवार रहे सुभाष पांडे, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल,विधायक द्वाराहाट महेश नेगी समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।