बोले अखिलेश: वादे भूल गये हैं भाजपाई

प्रतीक पांडे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गरीबी तो हटी नहीं, गरीब की हालत और खराब हो गई। बल्कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या बराबर बढ़ती गई है। भाजपा ने सत्ता मे आने के लिए पहली सरकारों से भी बढ़-चढक़र वादे किए और अपने वादे भूलने में देर नहीं की। गरीब पर भाजपा राज में चौतरफा मार पड़ी है। भाजपाराज में आज जनसामान्य की जिंदगी दूभर हो गई है। मंहगाई की मार ने लोगों की कमर तोड़ दी हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने खाद्य पदार्थों के दामों में आग लगा दी है तो अब घरेलू ईंधन गैस के दामों में बढ़ोश्ररी से घरेलू अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाओं को इससे सर्वाधिक कष्ट पहुंचा है। जुलाई से लेकर अगस्त महीने के बीच रिफाइंड, सरसों का तेल और अरहर की दाल के दामों में 5 से 10 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं थोक में चीनी के दाम जहां गतमाह 36 सौ रूपये प्रतिकुंटल थे अब 39 सौ रूपये प्रतिकुंटल हो गए है, इसमें और भी वृद्धि की सम्भावना है। जबसे भाजपा सरकार आई है तभी से खाने पीने की चीजों में लगातार बढ़ोश्ररी हुई है। सरसों का अगस्त 2021 में 170 रूपये प्रति लीटर हो गया है। समझ में नहीं आता है कि घर-गृहस्थी पर चोट करके भाजपा को क्या मिल रहा है? एक ओर जहां उज्ज्वला योजना का प्रचार हो रहा है तो दूसरी ओर ऐसे हालत पैदा किए जा रहे हैं कि गरीब या मध्यम वर्गीय दुबारा गैस सिलेण्डर ही नहीं खरीद पाए।