यूपी के कल्याण पंचतत्व में विलीन

डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर किया गया। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली लाया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। सभी ने कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि दी। वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं।
कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर नरौरा के बसी घाट पर अग्नि को समर्पित कर दिया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पहले गंगा किनारे बनी चिता पर पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत तमाम हस्तियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी।