जानिए 22 सितम्बर तक किन राशियों की चमकेगी किस्मत

फीचर डेस्क। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। इस ग्रह के प्रभाव से ही व्यक्ति साहसी और पराक्रमी बनता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का राशि परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 6 सितंबर को मंगल का बुध की राशि कन्या में गोचर होगा। इस राशि में मंगल 22 सितंबर तक मौजदू रहेंगे। इसके बाद मंगल तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है।

  1. मेष- मेष राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
  2. कर्क- मंगल गोचर के दौरान कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर मिलने का योग बनेगा। इस दौरान आप जिन कार्यों को पूरा करना चाहते हैं, उन्हें पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
  3. वृश्चिक- इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय पदोन्नति के भी प्रबल आसार होंगे। व्यापारियों को भी मुनाफा हो सकता है। मंगल राशि परिवर्तन के दौरान आपका भाग्योदय होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  4. धनु- धनु राशि वालों को मंगल राशि परिवर्तन के दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। गोचर काल की अवधि आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी। आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।