नेपाल में भूस्खलन: हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम

डेस्क। नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों भारतीय वाहन तीन दिन से फंसे हैं। अब खाने-पीने की भी दिक्कत हो गई है। इसके कारण सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले चालकों ने सोनौली सरहद पर अपनी गाडिय़ां खड़ी कर दी हैं। भैरहवा नारायन घाट महेंद्र हाईवे के अंतर्गत गैंडाकोट के ठुमसी में सडक़ का डायवर्जन नहीं होने से यात्री असमंजस में हैं। हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।
पोखरा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को चौथे दिन भी नहीं खुल सका। भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद रास्ता खुला लेकिन जाम में सोनौली से काठमांडू चितवन जाने वाले करीब 700 भारतीय वाहन गेंडाकोट चितवन के पास फंसे हैं। रास्ते में करीब एक दर्जन स्थानों से भूस्खलन हटाया जा रहा है। बुटवल में पहाड़ के निकट लगातार भूस्खलन होने से लोग धर छोड़ दूसरी जगह जाने लगे हैं। शुक्रवार से अवरुद्ध सिद्धार्थ हाईवे अभी तक चालू नहीं हुआ है। जिला यातायात पुलिस कार्यालय, पलपा के अनुसार, भूस्खलन को हटाया नहीं जा सका क्योंकि एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन हटाया नहीं जा सका है। बुटवल-पल्पा मार्ग खंड के डुमरे गौडेपुल में भूस्खलन हो रहा है। सोनौली कस्टम एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालकों को काफी परेशानी हो रही है। करीब एक हजार की संख्या में भारतीय वाहन नेपाल में फंसे हैं। इसलिए रास्ता खुलने के बाद ही गाडिय़ों को आगे भेजा जाएगा।