आगरा से नागपुर के लिए शुरू हुई उड़ान

आगरा। शहर से नागपुर के लिए कनेक्टिविटी बढ़ गयी है। दरअसल आगरा से अहमदाबाद, बंगलुरू के लिए चलने वाली उड़ानों पर अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। इन उड़ानों को बड़ी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। अभी तक इंडिगो ही फ्लाइट संचालित कर रही है। अब अन्य एयरलाइंस भी रुचि दिखाने लगी हैं। इस संबंध में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए.अंसारी ने बताया कि इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान ही अहमदाबाद से नागपुर गई है। उन्होंने बताया कि यह 72 सीट वाली उड़ान है। निदेशक अंसारी के अनुसार इसके अलावा चार और शहरों के लिए जल्द फ्लाइट शुरू होने वाली है। इनमें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, भोपाल के अलावा दो अन्य शहर शामिल हैं।