टीकाकरण में ममता दीदी का राज्य सबसे पीछे

नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण के मामले में पश्चिम बंगाल देश के सभी राज्यों में सबसे पीछे चल रहा है। अब तक राज्य में कुल वयस्क आबादी के 41 फीसदी लोगों को ही राज्य में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। वहीं देश की बात करें तो यह आंकड़ा 54 फीसदी का है। इस तरह से पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय औसत से 13 फीसदी पीछे चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को साझा किए डेटा में यह बात सामने आई है। भारत में 93.8 करोड़ वयस्क आबादी फिलहाल कोरोना टीका लगवाने की पात्र है। इनमें से 54 फीसदी लोगों को 1 सितंबर तक वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली में हर वयस्क को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड में 81.19त्न और केरल में 80.14 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। गुजरात और मध्य प्रदेश भी इस मामले में बहुत पीछे नहीं हैं। गुजरात में अब तक 71.85त्न लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 70.69त्न लोग पहला टीका लगवा चुके हैं। लेकिन 7 करोड़ की आबादी वाला पश्चिम बंगाल इस रेस में काफी पीछे है और अब तक कुल 41.16त्न लोगों को ही पहला टीका लगा है। संख्या के लिहाज से देखें तो अब तक 3.03 करोड़ लोगों को पहला टीका लगा है।