प्रियंका की हुंकार: विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे प्रथम चरण में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में क्लाउड मीटिंग के माध्यम से शामिल हुईं। श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज जनपद सम्भल, श्रावस्ती, रामपुर, कन्नौज प्रयागराज, भदोही, गोरखपुर के संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया और 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने को कहा। श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी का स्वागत और बधाई कि आप संगठन को बनाने में पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं,30 साल से संगठन की कमजोरी थी, हमारा प्रयास था कि प्रभारी बनने के बाद संगठन मजबूत बनाने पर काम किया, जब भाजपा के नेता-कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं तो हम जवाब नही दे पाते। इन प्रशिक्षण का प्रमुख कार्य है यही है कि आप इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से एक दूसरे को जाने और सहयोग बढ़े दोस्ती बढ़े, आज एक ऐसी सरकार है उत्तर प्रदेश में जो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है ऐसी सरकार से लडऩा है जिसके लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। आपको गर्व होना चाहिए कि आप ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और ऐसी सरकार से लड़ रहे हैं जो तानाशाही की पराकाष्ठा पर उतारू है, एक बात और ध्यान देने की ध्यान रखने की जरूरत है, कि हम अपने कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को छोडक़र आगे नही बढ़ सकते जो पिछली 25-30 साल से पार्टी के लिए खड़ा रहा उसका पूरा सम्मान है, मैं चाहती हूं कि यह आप स्पष्टता से समझे कि किसी को नकारा नही जा सकता।