राहुल ने शुरू की वैष्णो देवी दर्शन यात्रा: कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कटरा पहुंच कर अपनी वैष्णों देवी दर्शन की यात्रा आरंभ कर दी। इस दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं का हूजुम भी उनके साथ जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राहुल गांधी अपनी यात्रा पैदल ही पूरी करेंगे। करीब 14 किमी की इस चढ़ाई के दौरान हजारों कार्यकर्ता भी कांग्रेस का झंडा लिए उनके साथ साथ चल रहे हैं।