पूर्व विधायक ललितेश ने छोड़ी कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘कांग्रेस’ को हटाते हुए अपना ट्विटर और फेसबुक प्रोफाइल भी बदल दिया है। कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना इस्तीफा भेजने के बाद त्रिपाठी ने शनिवार रात अपने सभी मोबाइल फोन बंद कर दिए। यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने त्रिपाठी के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा, “उन्होंने मेरी जानकारी के अनुसार पार्टी नहीं छोड़ी है. हालांकि, जो लोग चुनाव लडऩा चाहते हैं, उन्हें पार्टी के आला अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अपने आधिकारिक पदों को छोडऩे के लिए कहा गया है।