नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 20 लाख से अधिक की आबादी वाले 19 महानगरों में से 2020 में दिल्ली में जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे आर्थिक अपराधों के तहत वर्गीकृत किए गए अधिकतम मामले दर्ज किए। क्राइम इन इंडिया 2020 रिपोर्ट पिछले हफ्ते मंगलवार को जारी की गई थी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आर्थिक अपराध श्रेणी में सबसे अधिक 4,445 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद मुंबई में 3,927 और जयपुर में 3,217 मामले दर्ज किए गए। हालांकि, इस तरह के अपराध की दर (प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मामले) जयपुर में सबसे अधिक 10.4 थी। दिल्ली और मुंबई में अपराध की दर क्रमश: 2.72 और 2.13 थी। पटना, लखनऊ और हैदराबाद में भी दिल्ली और मुंबई की तुलना में आर्थिक अपराधों की उच्च दर दर्ज की गई, जो क्रमश: 4.97, 7.67 और 4.42 रही।
दिल्ली में दर्ज सबसे ज्यादा फ्राड केस
