यूपी में सपा का डिजीटल वॉर: मोबाइल ऐप हुआ अवतरित

cm digital
लखनऊ। पीएम नरेन्द्र मोदी की डिजीटल क्रांति से यूपी की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी भी प्रभावित है। डिजीटल तरीके से पार्टी के प्रचार प्रसार करने के लिए सपा ने भी सारी ताकत लगी दी है। इसी क्रम में सपा ने जन संवाद के लिए गुरुवार को समाजवादी अखिलेश के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन एप लांच कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया जनता से संवाद कायम करने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में इसकी सशक्त भूमिका हो सकती है। युवा पीढ़ी को अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी। इससे जनता के साथ समाजवादी पार्टी के गहरे रिश्तों को और मजबूती मिल सकेगी। लोगों की दिक्कतों और जरूरतों की जानकारी हासिल करने के लिए सोशल मीडिया जन-प्रतिनिधियों के लिए भी बेहद उपयोगी है।
अखिलेश ने कहा कि संचार क्रांति से दुनिया में बहुत बदलाव आ गया है। टाइप राइटर से लेकर कम्प्यूटर और टेलीफोन से लेकर एप तक का सफर तकनीक की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहा है। लेकिन सूचना देना ही इसका एकमात्र इस्तेमाल नहीं है। इससे हमारी जिन्दगी और रहन सहन में भी बहुत बदलाव आ सकता है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था से नई तकनीक का जुड़ाव बहुत फायदेमंद साबित होगा। श्री यादव ने कहा कि नइ्र्र व्यवस्था में सक्षम सिस्टम लागू होने से विकास की नई-नई जानकारियां किसानों तक पहुॅचेगी और गांवो की स्थिति भी सुधरेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलन बनेगा। खेती अधिक लाभदायक और उन्नत होगी। उन्होने कहा कि इसको लांच करते हुए बहुत खुशी हो रही हैं। सूचना अपने में एक ताकत है। कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि डिजटल दुनिया में समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उनकी ही देन है कि उत्तर प्रदेश विकास की मंजिलें तय करता जा रहा है।