सपा महिला सभा की कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या तथा जरीना उस्मानी लखनऊ, रचना कोरी अमेठी, नीता सचान कानपुर, तथा राजदेवी चौधरी गाजियाबाद प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश बनायी गयी हैं। श्रीमती मीरा यादव प्रमुख महासचिव मधुबन मऊ, प्रियंका त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लखनऊ नामित की गई हैं। समाजवादी महिला सभा में 19 सचिव तथा 25 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इसके अलावा 16 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।