सपा की खिलाड़ी जोड़ो यात्रा

लखनऊ। समाजवादी स्पोट्र्स विंग के प्रदेश प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी का समाजवादी पार्टी कार्यालय हाथरस, फिरोजाबाद तथा आगरा में समाजवादी पार्टी कार्यालय में खिलाड़ी जोड़ो कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। खिलाड़ी जोड़ो यात्रा के तहत सदस्य विधान परिषद डॉ0 दिलीप यादव, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष श्री रमेश चंचल आदि ने 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सचिव बलदेब जाटव, महानगर अध्यक्ष श्री वाजिद निशार, किशन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद शरीफ, इमरान अब्बासी, रामलाल कोच आगरा, मेहंदी हसन, खिलाड़ी सुनील त्रिपाठी, मैराथन खिलाड़ी, डॉ अमित मिश्रा, न्यूट्रिशन कोच व राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित हजारों की तादात में खिलाडिय़ों ने श्री हसन उद्दीन सिद्दीकी को सम्मानित किया।