पुलिस दरिन्दगी से प्रदेश की महिलाएं आहत: बाजपेयी

bjp mahila morcha 13 aug

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. मधु मिश्रा के स्वागत समारोह पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संबको संबोधित करते हुए कहा कि महिला उत्पीडऩ के विरोध स्वरूप 2017 के चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा सपा सरकार को मुंहतोड़ जबाव देगी। उन्होंने कहा कि खाकी दागी हो गयी है थानों में ही महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है। पुलिस दरिन्दगी से महिलाएं आहत है। पूरे उ.प्र. में सपा के गुण्डों का आतंक है। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी ने महिलाओं को आपने सम्मान को सुरक्षित करने के लिये वर्तमान सरकार को हटाने के लिये बहनों को सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया।