झारखंड में सड़क हादसा: 13 कांवडिय़ों की मौत

storyimage
रांची। झारखंड के सरायकेला में शुक्रवार सुबह वैन-डंपर भिड़ंत में 13 कांवडिय़ों की मौत हो गई है। पिकअप वैन में 12 कांवडि़ए सवार थे। जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी की इसमें 13 कांवडिय़ों की मौत हो गई. वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों का इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में करवाया जा रहा है। एसपी में घटना में मरने वालों की पुष्टि की है। हादसे के बाद लोगों के बीच कोहराम मच गया है। सीवान से पुरी जल चढ़ाने गए कांवरिए जब जल चढ़ा कर लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। इस हादसे में 7 पुरुष और 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर लोग बिहार के सीवान के रहने वाले हैं।