जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन, राहुल का विरोध

juntar mantar
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पेंशन की मांग को लेकर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों नहीं हटाया जायेगा। और वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर लंबे समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों को वहां से हटाने की कोशिश की गई, हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां बने रहने की इजाजत दे दी। पूर्व सैनिकों को हटाए जाने की कोशिशों के दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की की भी खबर है। वन रैंक वन पेंशन के समर्र्थन में जंतर मंतर पहुंचे राहुल गांधी का विरोध किया गया। पूर्व सैनिकों ने राहुल वापस जाओ के नारे लगाये। राहुल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने बार्डर पर देश की सेवा की है और उनको यहां हटाये का प्रयास गलत है। दरअसल, भूख हड़ताल पर बैठे कुछ पूर्व सैनिकों ने वहां से हटने से इनकार किया था, जिसके बाद उन्हें धक्का दिया गया और घसीटकर हटाने की कोशिश की गई। एनडीएमसी के ट्रकों को पूर्व सैनिकों द्वारा लगाए गए एक टेंट को उखाड़ते हुए देखा गया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनरत दूसरे लोगों को हटाया जा रहा है।