उमड़े जनसैलाब में भगवा यात्रा: डॉ सपना बंसल जिंदाबाद के नारों से गुंजा खोड़ा

श्यामल मुखर्जी, खोड़ा। रविवार को डॉ सपना बंसल के नेतृत्व में भगवा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। चौराहे पर गाजेबाजे व पुष्प वर्षा कर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। डीजे पर बज रही भक्ति गीत ऐ जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गीत से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। बीच-बीच में मोदी, योगी, डॉ सपना बंसल जिंदाबाद के नारे भी कार्यकर्ता लगाते रहे। यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। डॉ सपना बंसल ने कहा कि भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। शिवा जी की सेना, भगवान राम, कृष्ण व अर्जुन के रथों के ध्वज का रंग भगवा ही था। भगवा यात्रा इतवार पुस्ते से होते हुए लोकप्रिय बिहार मंगल बाजार सनी बाजार यादव चौक सोम बाजार होते हुए दिल्ली आईटीआई पर जलपान के बाद समापन किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया मुख्य रूप से मौके पर विष्णु गुप्ता, कपिल खंडेलवाल, नीरज गर्ग, प्रियंका गुप्ता दीपक गुप्ता,आलोक गुप्ता,गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता,अवनीश गुप्ता,प्रदीप गुप्ता उर्फ बंटी, पुष्पेंद्र गुप्ता,अनमोल गुप्ता,अर्जुन सिंह,सुभाष,राजीव, जयप्रकाश,सुनील खत्री,अभय कुमार, मुनीष गुप्ता आदि, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।